बिहार विधानसभा सचिवालय भर्ती 2026: Junior Secretariat Assistant पदों पर आवेदन शुरू


BIHAR GOVERNMENT JOB 2026

बिहार विधानसभा सचिवालय भर्ती 2026

कनीय सचिवालय सहायक  (Junior Secretariat Assistant) के 15 पदों पर सीधी भर्ती

विज्ञापन संख्या 01/2026 12वीं पास

बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। बिहार विधान सभा सचिवालय, पटना ने कनीय सचिवालय सहायक (Junior Secretariat Assistant) के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या 01/2026 जारी किया है। इस भर्ती के अंतर्गत कुल 15 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इस पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट अथवा समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में सबसे पहले मैट्रिक स्तर की प्रारंभिक वस्तुनिष्ठ परीक्षा आयोजित होगी। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों की हिंदी एवं अंग्रेजी टंकण जांच परीक्षा ली जाएगी।

बिहार विधानसभा सचिवालय भर्ती 2026: Junior Secretariat Assistant (कनिष्ठ सचिवालय सहायक)
15
कुल रिक्त पद
12वीं
न्यूनतम योग्यता
Level 2
वेतन स्तर
₹19,900–63,200
वेतनमान

1. बिहार विधानसभा भर्ती 2026: Overview

विवरणजानकारी
भर्ती संस्थाबिहार विधान सभा सचिवालय, पटना
विज्ञापन संख्या01/2026
पद का नामकनीय सचिवालय सहायक
English NameJunior Secretariat Assistant
कुल पद15
योग्यताइंटरमीडिएट या समकक्ष
वेतन स्तरPay Level-2
वेतनमान₹19,900–63,200
आवेदन माध्यमऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटvidhansabha.bihar.gov.in

2. Important Dates – महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रमतिथि
विज्ञापन जारी04 नवंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ07 नवंबर 2026, 11:00 AM
आवेदन की अंतिम तिथि06 दिसंबर 2026
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि06 दिसंबर 2026
प्रारंभिक परीक्षाबाद में घोषित होगी
प्रवेश पत्रबाद में जारी होगा

3. श्रेणीवार रिक्तियों का विवरण (Vacancy Details)

विज्ञापन संख्या 01/2026 के अनुसार कनीय सचिवालय सहायक के कुल 15 पदों का श्रेणीवार विवरण निम्नलिखित है:

क्रमश्रेणीकुल पदमहिला पद
1अनारक्षित0701
2EWS0201
3अनुसूचित जाति (SC)0401
4अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC)0201
कुल1504
महिला आरक्षण: विज्ञापन में महिलाओं के लिए 35% क्षैतिज आरक्षण का प्रावधान दिया गया है। विज्ञापित पदों की संख्या घट या बढ़ सकती है।

4. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

न्यूनतम योग्यता – इंटरमीडिएट (10+2)

अभ्यर्थी को आवेदन की अंतिम तिथि तक राज्य सरकार या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त इंटरमीडिएट परिषद/बोर्ड से किसी भी विषय में इंटरमीडिएट अथवा समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

  • अभ्यर्थी का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है।
  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए।
  • आवेदन की अंतिम तिथि तक निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी होनी चाहिए।

5. आयु सीमा (Age Limit)

अभ्यर्थियों की आयु की गणना 01 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है।

श्रेणीअधिकतम आयु
सामान्य अनारक्षित पुरुष37 वर्ष
सामान्य अनारक्षित महिला40 वर्ष
पिछड़ा वर्ग पुरुष एवं महिला40 वर्ष
अत्यंत पिछड़ा वर्ग पुरुष एवं महिला40 वर्ष
SC / ST पुरुष एवं महिला42 वर्ष

आयु सीमा में छूट

  • बिहार सरकार के नियमित सरकारी सेवकों को निर्धारित शर्तों के अनुसार अधिकतम 5 वर्ष की छूट।
  • दिव्यांग अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट।
  • भूतपूर्व सैनिकों को नियमानुसार 3 वर्ष तथा रक्षा सेवा की अवधि के समतुल्य छूट।

6. आवेदन शुल्क (Application Fee)

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य, BC, EBC, EWS एवं अनारक्षित पुरुष₹600
बिहार राज्य के बाहर के अभ्यर्थी₹600
बिहार के मूल निवासी SC/ST अभ्यर्थी₹150
40% या उससे अधिक दिव्यांग अभ्यर्थी₹150
बिहार की मूल निवासी सभी वर्गों की महिला₹150
भुगतान का माध्यम: Net Banking, Credit Card और Debit Card के माध्यम से ऑनलाइन शुल्क जमा किया जा सकता है। बैंक द्वारा निर्धारित अतिरिक्त शुल्क भी लागू हो सकता है।

7. वेतनमान (Salary)

PAY LEVEL – 2
₹19,900 – ₹63,200
कनीय सचिवालय सहायक

इसके अतिरिक्त नियमानुसार अन्य अनुमन्य भत्ते देय होंगे।

चयनित अभ्यर्थियों को बिहार विधान सभा सचिवालय के अंतर्गत Pay Level-2 के अनुसार वेतन दिया जाएगा। वास्तविक मासिक वेतन लागू भत्तों एवं नियमानुसार कटौतियों पर निर्भर करेगा।

8. चयन प्रक्रिया (Selection Process)

कनीय सचिवालय सहायक पद पर चयन की प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जाएगी।

चरण 1 – प्रारंभिक परीक्षा

OMR आधारित वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय परीक्षा आयोजित होगी। प्रश्न मैट्रिक स्तर के होंगे।

चरण 2 – टंकण जांच परीक्षा

प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की हिंदी एवं अंग्रेजी टाइपिंग जांच होगी।

अंतिम मेधा सूची

टंकण जांच परीक्षा में योग्य पाए गए अभ्यर्थियों की श्रेणीवार मेधा सूची प्रकाशित की जाएगी।

प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों में से उपलब्ध रिक्तियों के लगभग 10 गुना अभ्यर्थियों को टंकण जांच परीक्षा के लिए बुलाया जा सकता है।

9. प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)

100
कुल प्रश्न
400
कुल अंक
2 घंटे
परीक्षा अवधि
−1
गलत उत्तर पर अंक कटौती
विषयप्रश्न
सामान्य अध्ययन50
सामान्य विज्ञान एवं गणित20
मानसिक क्षमता जांच एवं तार्किक विचार30
कुल100

विषयवार प्रश्नों का ग्राफिक विवरण

सामान्य अध्ययन – 50 प्रश्न (50%)

सामान्य विज्ञान एवं गणित – 20 प्रश्न (20%)

मानसिक क्षमता एवं तार्किक विचार – 30 प्रश्न (30%)

परीक्षा की अंक योजना

प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक निर्धारित हैं। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक की कटौती होगी। प्रश्न पत्र का माध्यम हिंदी एवं अंग्रेजी होगा। दोनों प्रश्न पत्रों में अंतर होने की स्थिति में अंग्रेजी के प्रश्न मान्य होंगे।

10. बिहार विधानसभा परीक्षा का विस्तृत सिलेबस

आधिकारिक विज्ञापन के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान एवं गणित तथा मानसिक क्षमता एवं तार्किक विचार से प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा का स्तर मैट्रिक निर्धारित है।

आवेदन करने के लिए यहाँ क्लिक करें

बिहार विधानसभा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती विज्ञापन एवं ऑनलाइन आवेदन से संबंधित जानकारी प्राप्त करें।

APPLY ONLINE →

Official Website – Bihar Vidhan Sabha